फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 जून को हरियाणा में 'आप' का शांति मार्च, कर रहे बड़ी मांग

Fri, 03 Jun 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी अपनी एक बड़ी मांग को लेकर हरियाणा भर में 5 जून को शांति मार्च निकालने जा रही है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में हो रही हिंसा की घटनाओं की सूत्रधार भाजपा, कांग्रेस व इनेलो है। लिहाजा वे पांच जून को सभी जिलों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलों में शांति मार्च निकालेंगे। हमने संबंधित जिला अधिकारियों से शांति मार्च के लिए अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


अनुमति नहीं भी मिलेगी तो वे शांति मार्च निकालेंगे, क्योंकि प्रदेश के हित के लिए यह मार्च बहुत जरूरी है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से राज्य के सभी 90 विधायकों, 10 सांसदों, सभी राजनैतिक दलों के प्रमुख नेताओं तथा वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के फोन टैप करवाए। जिससे भविष्य में यदि कोई साजिश रचने की कोशिश करे तो वह बेनकाब हो सके।

उन्होंने कहा कि पांच जून को आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता राज्य के सभी जिलो में शांति मार्च निकालते हुए वहां तैनात अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों को तिरंगा तथा सफेद झंडा भेंट करेंगे। जयहिंद ने कहा कि अगर हरियाणा में शांति कायम रखनी है तो कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी तथा हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला को बिना देरी के सलाखों के पीछे भेजा जाए।
विज्ञापन


प्रकाश कमेटी का दूसरा हिस्सा सार्वजनिक हो
प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट के दूसरे हिस्से को भी सार्वजनिक किए जाने की मांग करते हुए जयहिंद ने कहा कि सरकार ने सीएमओ में तैनात अपने चहेते अधिकारियों को क्लीन चिट देने के लिए रिपोर्ट में कुछ पन्ने जुड़वाए हैं। इससे साफ हो गया है कि प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट हरियाणा के मंत्रियों ने सीएमओ में बैठकर खुद तैयार करवाई है। सरकार अफसरों पर दोष मढ़ रही है। अगर अफसर दोषी हैं तो यह दोष सीधे-सीधे सरकार पर आता है, क्योंकि  सरकार अफसरशाही को चला नहीं पा रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें