एक दिन पहले कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार घोषित किए गए पूर्व कांग्रेस नेता नवीन जिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने होली के इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस की जो हालत हुई है। वह नकारात्मक कार्यों के कारण है लेकिन मैं सकारात्मक चीजों में विश्वास करता हूं।
जिंदल ने कहा कि मैंने भाजपा में शामिल होकर दूसरी पारी की तरह एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीजेपी ने मुझ पर विश्वास दिखाते हुए मुझे टिकट दिया है. इसके लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। कुरुक्षेत्र की जनता मेरा परिवार है... हम पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।