फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफी पर रार: चन्नी बोले-सिरसा ने करवाया केजरीवाल-मजीठिया का समझौता, भड़के सिरसा ने कहा-माफी मांगिए 

Fri, 24 Dec 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशा तस्करी मामले में केस दर्ज करने के बाद से अरविंद केजरीवाल का माफीनाम चर्चा में है। नवजोत सिद्धू ने उस माफीनामे को ट्वीट कर केजरीवाल पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी और मनजिंदर सिंह सिरसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से नशे संबंधी अपने आरोपों के लिए लिखित माफी मांगने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल और मजीठिया में समझौता कराया था, जिसके बाद केजरीवाल ने अमृतसर की अदालत में लिखित माफीनामा दाखिल किया।

विज्ञापन


पंजाब भवन में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 6000 करोड़ रुपये का नशा तस्करी का यह मामला 2013 में सामने आया था। उस समय पुलिस ने अपनी जिमनी (रिकॉर्ड) में मजीठिया का नाम लिखा है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपी भोला ने मोहाली की अदालत में पत्रकारों को मजीठिया का नाम बताया था। इसके बाद ईडी ने भी नशा तस्करी में मजीठिया की भूमिका की जांच की और उन्हें दोषी पाया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसटीएफ ने 2017 में अपनी जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की थी लेकिन उसके बाद सूबे के एडवोकेट जनरल ने इस केस की ठीक से पैरवी नहीं की और केस को खुलवाया ही नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। सरकार ने एक बड़ी लड़ाई शुरू की है, जिसमें सरकार के सामने बड़ी ताकतें खड़ी हैं। 
विज्ञापन


शिअद-भाजपा ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, क्योंकि सबकी रिश्तेदारियां हैं। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप का कहना है कि मजीठिया पर कार्रवाई महज ड्रामा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने तो मजीठिया से डरकर माफीनामा दे दिया था, वह क्या कार्रवाई करेंगे? मुख्यमंत्री ने इस मौके पर केजरीवाल द्वारा अमृतसर की अदालत में दाखिल किया माफीनामा भी पढ़कर सुनाया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल मजीठिया से डरकर भाग गए, इसीलिए उनके दस विधायक भी पार्टी छोड़ गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ खड़े होने के लिए ताकत चाहिए। केजरीवाल और भगवंत मान को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने केजरीवाल और मजीठिया के बीच समझौता कराया था, जिसके बाद केजरीवाल ने एफिडेविट तैयार कराया और लिखित माफी मांग ली। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पर निशाना साधा कि कैप्टन भी मजीठिया का पक्ष ले रहे हैं और कभी मजीठिया को बलूंगड़ा कहा करते थे। अब बलूंगड़े के साथ बिल्ली भी बाहर आ गई है।

चन्नी माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई को तैयार रहें : सिरसा
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगे जाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के उन आरोपों का खंडन किया है, जिसमें चन्नी ने कहा था कि सिरसा ने केजरीवाल और मजीठिया में समझौता कराया था। सिरसा ने शुक्रवार को बयान जारी कर मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि या तो वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।
 
सिरसा ने कहा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि चन्नी ने किस आधार पर दावा किया है कि केजरीवाल को माफीनामा तैयार करने में मैंने मदद की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का बयान बेहूदा है। वह नौटंकीबाज और यू-टर्न के लिए मशहूर केजरीवाल की मदद कभी नहीं कर सकते। ऐसे निराधार आरोप लगाने से पहले मुख्यमंत्री को दो बार सोचना चाहिए। सिरसा ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह अपनी माफी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें क्योंकि उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है, या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें