फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने की प्रेसवार्ता: कहा- भाजपा-जजपा गठबंधन समय की विवशता, 2024 के चुनाव पर कही बड़ी बात

Fri, 14 Apr 2023 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमर उजाला के पूछने पर कि आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्या? उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी आदेश देगी वह तैयार हैं। अगर पार्टी यह चाहेगी तो उनकी तरफ से इनकार नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व पर कैप्टन ने कहा कि कोरोना और किसान आंदोलन में जैसे मनोहर लाल ने सरकार चलाई वह तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन
कैप्टन अभिमन्यु।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भाजपा-जजपा गठबंधन को समय की विवशता बताया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन चुनाव के बाद का गठबंधन है। बहुमत पूरा करने और स्थाई सरकार देने के लिए विवशता थी कि गलत लोगों के हाथ में सत्ता न जाए। बहुमत न होना इस विवशता का कारण था। बहुमत होता तो विवशता नहीं होती। इस बार यदि सीटें पूरी आईं तो पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अपने चंडीगढ़ निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने यह बात कही।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि अगली बार सीटें आ गई और विवशता न रही तो हम स्पष्ट हैं। जब विवशता नहीं रही तो फिर क्या हम अपने बहुमत की सरकार बनाएंगे। अगर जनता चाहेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बने तो बनेगी।

अमर उजाला के पूछने पर कि आप लोकसभा चुनाव लड़ेंगे क्या? उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी आदेश देगी वह तैयार हैं। अगर पार्टी यह चाहेगी तो उनकी तरफ से इनकार नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व पर कैप्टन ने कहा कि कोरोना और किसान आंदोलन में जैसे मनोहर लाल ने सरकार चलाई वह तारीफ के काबिल है।

विज्ञापन

हुड्डा और दिग्विजय की बयानबाजी आपसी
प्रेमलता, दिग्विजय, दुष्यंत और हुड्डा के बीच चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर कैप्टन ने कहा कि यह चलती रहती हैं। कभी कभार प्रतिस्पर्धा में भी बात होती है। बहुत कुछ देखने की जरूरत है। हुड्डा दिग्विजय की बयानबाजी से समाज को काफी कुछ पता चल रह है। इसके आंकलन की आवश्यकता नहीं है। यह उनके अपने आपस की बातचीत है।

धनखड़ बराला और मैं सब भाजपा के कार्यकर्ता
दुष्यंत को भाजपा जाट लीडर के तौर पर देखती है ऐसे में आप सुभाष बराला और ओम प्रकाश धनखड़ कहां खड़े होते हैं? इस सवाल पर कैप्टन ने कहा कि हम उस तरह के नहीं है हम कार्यकर्ता हैं। भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। हम वर्ग विशेष नहीं समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिसकी जो व्याख्या हो अपनी कर ले मेरी स्मृति में धनखड़ और बराला दोनों ने ऐसा क्लेम नहीं किया... हम सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

कैप्टन ने कहा कि बीरेंद्र सिंह बहुत अनुभवी राजनेता हैं, वरिष्ठ हैं, भाजपा में आने से पार्टी मजबूत हुई है। अपने अनुभव का लाभ वे पार्टी को भी देते रहे हैं। हम सब उनसे बहुत कुछ सीखते हैं। कोई भी आता है तो लाभ होता है और जाता है तो नुकसान। शरीर का नाखून भी निकलता है वजन चाहें पांच ग्राम हो वजन कम तो होता है। किसी के अस्तित्व को कम या ज्यादा नहीं आंकना चाहिए। भाजपा में वे रम चुके हैं।

दादा गौतम को कैप्टन ने बताया प्रायश्चित मंत्र
पूर्व में कैप्टन के खिलाफ उनके नारनौंद के प्रतिद्धंदी दादा गौतम ने बहुत कुछ कहा। यह पूछने पर... अब दादा गौतम कहते हैं कि कैप्टन मेरे बेटे की तरह हैं... मुझसे गलती हो गई। कैप्टन ने संस्कृत में मंत्र सुनाते उसका सार बताया कि हे ईश्वर मुझसे जीवन में काम करते करते न्यूनता या अतिरेक में कोई गलतियां हो गई हैं तो उन सबके लिए मैं क्षमा प्रार्थना करता हूं और उनको दोबारा न दोहराने के लिए प्राश्चित करता हुए उसका संकल्प लेता हूं। लेकिन प्रायश्चित कभी क्षमा प्रार्थना से पूर्ण नहीं होता। प्रायश्चित क्षमा प्रार्थना के आगे है। न दोहराने का संकल्प पूरा होने से प्रायश्चित पूरा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें