फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ से लटकती मिली लाश, 30 से 40 दिन पुरानी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Apr 2023 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लाश 30 से 40 दिन पुरानी बताई जा रही है। व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। यह व्यक्ति नेपाली बताया जा रहा है। वहीं पुलिस इसे हत्या भी मानकर केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 38 के पेट्रोल पंप के पीछे 200 मीटर अंदर एक पेड़ से एक व्यक्ति की लाश लटकती मिली है। व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। यह व्यक्ति नेपाली बताया जा रहा है। वहीं लाश 30 से 40 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इसे हत्या भी मानकर केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नैचिंग केस में 21 साल का आरोपी गिरफ्तार, आठवीं पास है
चंडीगढ़ पुलिस ने सारंगपुर थाने में दर्ज एक स्नेचिंग के केस को सुलझाते हुए इडब्ल्यूएस कॉलोनी के 21 साल के रोहित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया स्नैचर आठवीं पास है। शुक्रवार को ही केस दर्ज किया गया था और चंद घंटों में आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। 

मामले में शिकायतकर्ता धनास के स्मॉल फ्लैट्स निवासी श्रवण कुमार हैं। वह ड्राई-क्लीनिंग का काम करते हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक 13 अप्रैल को रात लगभग 10.45 बजे वह खाना खाकर सड़क पर सैर कर रहे थे। 



जब वह वापस घर की ओर जाने लगे तो एक युवक आया और उनके गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकला। शिकायतकर्ता ने पुलिस को कहा कि वह आरोपी को पहचान सकता है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर धारा 379ए के तहत केस दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार की अगुवाई में टीम ने आसपास की सीसीटीवी चेक किए। फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की चेन बरामद कर ली गई। इसके बाद केस में धारा 411 जोड़ी गई। आरोपी को अब चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें