फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलों पर विराम: एनडीए की बैठक के न्योते से जजपा उत्साहित, गठबंधन बरकरार रहने की संभावना से निर्दलीय निराश

Tue, 18 Jul 2023 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्योता मिलने से जजपा के नेता उत्साहित हैं। बैठक में पार्टी के संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिस्सा लेंगे। उधर, जजपा को न्योता मिलने के बाद से एक बार फिर निर्दलीय विधायकों के चेहरे मुरझा गए हैं।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर भाजपा हाईकमान ने विराम लगा दिया है। भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में न्योता देकर साफ कर दिया है कि हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन बरकरार रहेगा। साथ ही ये भी संकेत हैं कि दोनों पार्टियां 2024 का लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ें। हालांकि, सीटों के बंटवारे आदि को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया है। बैठक में गठबंधन और लोकसभा चुनावों की सीटों को लेकर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन


एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्योता मिलने से जजपा के नेता उत्साहित हैं। बैठक में पार्टी के संस्थापक डा. अजय सिंह चौटाला और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हिस्सा लेंगे। उधर, जजपा को न्योता मिलने के बाद से एक बार फिर निर्दलीय विधायकों के चेहरे मुरझा गए हैं। पिछले दिनों हरियाणा भाजपा के प्रभारी बिप्लब देब ने जजपा पर खुलकर तीर छोड़े थे। इतना ही नहीं देब ने सभी निर्दलीय विधायकों के साथ एक-एक करके बैठक की थी और गठबंधन को लेकर फीडबैक लिया था। सभी निर्दलीय विधायकों ने गठबंधन तोड़ने की बात कही थी और खुलकर सरकार का साथ देने का दावा किया था। 

यह भी पढ़ें: Punjab News: पाकिस्तान से आए ड्रोन ने फेंकी नशे की खेप, तरनतारन में खेतों से 2.350 किलो हेरोइन बरामद
विज्ञापन


बताया जाता है कि उस समय निर्दलीयों को सरकार में अहम पदों पर समायोजित करने की बात हुई थी। तभी से निर्दलीय विधायक गठबंधन टूटने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल निर्दलीय विधायकों में से रणजीत सिंह बिजली मंत्री हैं और नीलोखेड़ी से विधायक धर्मपाल गोंदर वन विकास निगम के चेयरमैन हैं। शेष विधायकों को एक बार चेयरमैन बनाने के बाद दोबारा से कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया।

हालांकि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला लगातार गठबंधन के मजबूत होने का दावा करते रहे हैं। अब भाजपा हाईकमान की ओर से जजपा नेताओं को बैठक में बुलाए जाने से गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया है।
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व करेगा लोकसभा चुनावों को लेकर फैसला : दुष्यंत
एनडीए की बैठक में जजपा को बुलाया गया है, ये अच्छी बात है। डॉ. अजय चौटाला इसमें हिस्सा लेंगे और दूसरा सदस्य साथ में कौन होगा, इसका फैसला भी वह खुद लेंगे। जहां तक गठबंधन की बात है तो मैं पहले भी कहता रहा हूं कि मजबूत है। हम दोनों दल सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। न तो हमारे मन में कोई शंका है और न मनभेद-मतभेद हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला करेगा कि चुनाव में कैसे गठबंधन आगे बढ़ेगा। सीटों की बंटवारे आदि को लेकर बातें भविष्य की हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें