सीएम मनोहर लाल के साथ कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भाजपा ने आदमपुर उपचुनाव के लिए भव्य बिश्नोई को टिकट दिया है। आदमपुर पूर्व सीएम भजनलाल का गढ़ माना जाता है। पिछले 54 साल से यहां पर भजनलाल परिवार का कब्जा रहा है। 1968 से चली आ रही भजनलाल परिवार की इस विरासत को इस बार उनका पोता संभालेगा।
भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को भजनलाल परिवार के सहारे जीतना चाह रही है। पार्टी का मानना है कि उपचुनाव में भजनलाल परिवार के नाम पर जो वोट मिलने हैं वे तो मिलेंगे ही साथ ही भाजपा जजपा गठबंधन के नाम पर भी वोट पड़ेंगे और इस क्षेत्र में भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
1968 से लेकर 1982 तक भजन लाल आदमपुर सीट से विधायक रहे हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी जसमा देवी भी यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं। कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी यहां से चुनकर विधानसभा तक पहुंच चुके हैं। अब भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ेंगे।