फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गोहाना सीट से प्रत्याशी बदला

Fri, 26 Sep 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने गोहाना से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से जय सिंह ठेकेदार को टिकट दिया था। लेकिन अब यहां से भाजपा के टिकट पर रामचंद्र जांगड़ा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


नामांकन के एक दिन पहले उम्मीदवार बदले जाने से यह चर्चा शुरू हो गई है कि अन्य दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा ने यह कदम क्यों उठाया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक यहां से रामचंद्र जांगड़ा को उतार कर पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को लुभाने का काम किया है। अन्य 17 सीटों पर पिछड़े वर्ग के मतदाता प्रभावी हैं। टिकट बदलने का यह बड़ा कारण रहा है जिससे पिछड़ा वर्ग का वोट भी भाजपा के खाते में जाए।

दूसरी तरफ यह चर्चा है कि पार्टी ने विभिन्न दलों के उम्मीदवार देखने के बाद अपने फैसले में बदलाव किया है। कांग्रेस ने गोहाना सीट से जगबीर मलिक को उतारा है। जबकि इनेलो ने केसी बांगड़ और हजकां ने धर्मपाल मलिक को उतारा है।
विज्ञापन


तीनों जाट नेताओं को मैदान में देख कर भाजपा ने इस सीट से पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को कमान सौंपी है। हालांकि रामचंद्र जांगड़ा की सक्रियता रोहतक के आसपास रही है, लेकिन पार्टी ने उन्हें गोहाना से लड़ाने का मन बनाया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि जय सिंह ठेकेदार सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें