विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, इनेला प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा समेत कुल 513 उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। अब तक कुल 808 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि इनेलो के 81 प्रत्याशी, भाजपा के 62, कांग्रेस के 74, पंजीकृत पार्टियों के 51, बसपा के 34, हजकां के 27, सीपीआई के पांच और सीपीआईएम के दो उमीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवारों ने असंध विधानसभा से नामांकन भरे जिनमें 10 निर्दलीय, पंजीकृत पार्टी का एक, हजकां के दो, सीपीआईएम का एक नामांकन शामिल हैं। इसके अलावा लाडवा विधानसभा से 12 उमीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भरे, जिनमें भाजपा के दो, कांग्रेस के दो, बसपा के दो, इनेलो का एक, पंजीकृत पार्टी के तीन और निर्दलीय दो नामांकन शामिल हैं।
गुहला और भिवानी विधानसभा से 11-11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। गुहला में कांग्रेस के तीन, बसपा का एक, हजकां के तीन, पंजीकृत पार्टी का एक और निर्दलीय के तीन नामांकन शामिल हैं। इसी प्रकार, भिवानी विधानसभा से भाजपा का एक, कांग्रेस के दो, इनेलो के दो, हजकां का एक, पंजीकृत पार्टी के दो और निर्दलीय तीन नामांकन शामिल हैं।
कालका से पांच उम्मीदवारो ने किया नामांकन
कालका विधानसभा से कुल पांच उमीदवारों ने अपने नामांकन भरे, जिनमें भाजपा के दो, इनेलो के दो और निर्दलीय एक नामांकन शामिल हैं। पंचकूला विधानसभा से कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। शनिवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है।