हालांकि दलाई ने रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर कहा कि लेक के निकट फॉरेस्ट लैंड पर बनने वाली बर्ड सेंक्चुरी बेहद आकर्षक होगी। इसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आएंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि सिंगापुर स्थित बर्ड सेंक्चुरी जैसा अनुभव दे सकें। हमारी टीम प्रयासरत है।
ऐसी होगी चंडीगढ़ की बर्ड सेंक्चुरी
प्रशासन की अनुमति मिलते ही सुखना लेक के निकट आठ एकड़ फॉरेस्ट लैंड में बर्ड सेंक्चुरी बनाने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे अहम हिस्सा बर्ड सेंक्चुरी का एविएरी बर्ड्स जुटाने का रहेगा। विदेशी पक्षी जिन्हें देखकर पर्यटक आकर्षित होंगे। इसमें एक हिस्सा एविएरी, जबकि दूसरा हिस्सा ओपन रहेगा, जहां पक्षियों के लिए वॉटर बॉडी भी रहेगी।