फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता संजय सिंह पर मजीठिया ने किया मानहानि का केस

Tue, 12 Jan 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। मजीठिया ने खुद लुधियाना की अदालत में पहुंच कर अपना बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन


मजीठिया ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने सितंबर में मोगा और दिसंबर की फतेहगढ़ साहिब की रैली में उनके खिलाफ नशे और अन्य अनाप-शनाप आरोप लगाकर उनकी और उनके परिवार की छवि खराब करने की कोशिश की है। इस केस पर अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। इस केस में अंग्रेजी के एक समाचार पत्र को भी शामिल किया गया है। उनका दावा था कि समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट को तस्दीक किए बिना ही प्रकाशित किया।

मजीठिया ने यह केस पुलिस थाना जोधां के इलाका मजिस्ट्रेट बिक्रमदीप सिंह की अदालत में दायर किया है। अपने बयान में मजीठिया ने कहा कि उनके परिवार की पांच पीढ़ियां समाजसेवा में शामिल हैं। उनके परदादा सुंदर सिंह मजीठिया एसजीपीसी के पहले प्रधान रहे।
विज्ञापन


उनके पिता सत्यजीत सिंह मजीठिया 17 कालेज और 50 स्कूल चला रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य सेना में जनरल, राज्यपाल और मंत्री तक रहे हैं। संजय सिंह के आरोपों से हमारे प्रतिष्ठित परिवार की छवि खराब हुई है। इस अवसर पर अदालत परिसर में उनके साथ सीएम प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और दाखा के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत कई अकाली नेता मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत में मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आरोपों की राजनीति करती है। दिल्ली में भी आप ने इसी ट्रैक पर राजनीति की है। अब पंजाब में भी पैराशूट से नेता उतार दिए हैं। जिनका पंजाब से कोई रिश्ता नहीं, पंजाब के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे हवा में बातें कर रहे हैं और भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। संजय सिंह भी उत्तर प्रदेश से आए हैं, लेकिन अब उनको कानून के जरिए सजा दिलवानी है। मजीठिया ने दावा किया कि संजय सिंह के सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

एक सवाल के जवाब में मजीठिया ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार ने दस साल तक सूबे की सेवा की है। जनता से किए वादे पूरे किए हैं, सूबे में निर्विघ्न बिजली आपूर्ति, रोजगार के अवसर मुहैया करवाए और बुनियादी ढांचा मजबूत किया। अब अकाली भाजपा अगले चुनावों में विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली सरकार भी अकाली भाजपा की होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें