फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए माता मनसा देवी मंदिर में बढ़ी सुविधा

Tue, 12 Jan 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता मनसा देवी परिसर में अब पांच हजार लोग एक साथ आरती कर सकेंगे। इसके लिए परिसर का प्रांगण चौड़ा किया जा रहा है। यह कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। फिलहाल अभी एक से डेढ़ हजार लोग ही आरती कर पाते हैं।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि इस साल मंदिर के दो सौ साल पूरे होने जा रहे हैं, जिसके लिए यह तैयारी की जा रही है। इस कार्य को मार्च अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि उनकी कोशिश है कि श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाएं मंदिर में बढ़ाई जाएं।

श्रद्धालु एक साथ आरती कर सकें इसके लिए मंदिर प्रांगण का एरिया बढ़ाया जा रहा है। प्रांगण की दोनों साइड से 14-14 फीट चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। फिलहाल इस प्रांगण की चौड़ाई 80 मीटर है।
विज्ञापन


मार्च तक लगाएंगे लिफ्ट
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि बुजुर्गों और विकलांगों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। श्रद्धालु आसानी से मंदिर में माता के दर्शन कर सकें। मंदिर की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पोस्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें