फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में हादसा: बाइक और कार से टकराकर पलटी स्कूल वैन, दो बच्चों समेत चार लोग जख्मी

Sat, 04 Nov 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

निजी स्कूल की वैन से कार और एक बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार और स्कूल वैन का ड्राइवर गंभीर जख्मी हो गए। हालांकि हादसे में स्कूल वैन में बैठे बच्चे बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
फरीदकोट में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के पास महमुआना गांव में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन एक मोटरसाइकिल और कार से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में दो बच्चे मामूली घायल हो गए जबकि वैन चालक और मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह फरीदकोट के एक निजी स्कूल की वैन सादिक व आसपास के गांवों से बच्चों को लेकर फरीदकोट आ रही थी। इसी दौरान महमुआना गांव में एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में वह सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक और कार से टकरा गई। इन दोनों गाड़ियों से टकराने के बाद स्कूल वैन भी पलट गई। जिससे स्कूल वैन में बैठे दो बच्चों को चोटें आईं, बाकी बच्चे ठीक हैं। इसके अलावा स्कूल वैन के ड्राइवर और मोटरसाइकिल सवार को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें