फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे कहते हैं दिवाली गिफ्ट: पंचकूला की फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी कार, एम्पलाई बोले-सपना पूरा हुआ

Sat, 04 Nov 2023 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल टीम, चंडीगढ़

सार

फार्मा कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने कहा कि मुझे भी असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैं पीछे नहीं हटा। पहले, मेरा दिल्ली में एक छोटा सा कार्यालय था। मैं 2015 में चंडीगढ़ आया और एक छोटा सा कार्यालय खरीदा...जिन लोगों को भरोसा था कि यह कंपनी ऐसा कर सकती है, वे सितारे बने।
विज्ञापन
फार्मा कंपनी ने कर्मचारियों को दी कार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला की एक फार्मा कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को कारें उपहार में दीं हैं। उनके इस कदम से कंपनी के कर्मी बेहद खुश हैं। भाटिया ने कहा कि कुछ समय पहले जब हमारी टीम बढ़ रही थी तो मैंने कर्मचारियों से कहा था कि आप हमारे स्टार हैं... फिर हमने विकास किया... हम उन्हें सेलिब्रिटी जैसा महसूस कराना चाहते थे। हर कोई सेलिब्रिटी है। 
विज्ञापन

 


असफलताओं से नहीं डरा 
भाटिया ने कहा कि मुझे भी असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन मैं पीछे नहीं हटा। पहले, मेरा दिल्ली में एक छोटा सा कार्यालय था। मैं 2015 में चंडीगढ़ आया और एक छोटा सा कार्यालय खरीदा...जिन लोगों को भरोसा था कि यह कंपनी ऐसा कर सकती है, वे सितारे बने। हर किसी का सपना होता है कि उसके पास एक कार हो। 

यह भी पढ़ें: Haryana: हाईकोर्ट के सात साल पहले के आदेश की नहीं हुई तामील, 2015 से अब तक के शिक्षा महानिदेशक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा सपना पूरा हुआ
कार पाने वाली एक कर्मचारी शिल्पा ने कहा कि मैंने इस कंपनी में आठ साल पूरे कर लिए हैं... मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि जब मैं आठ साल पहले कंपनी में शामिल हुई थी, तो बॉस कहते थे कि वह अपनी टीम को कारें उपहार में देना चाहते हैं... एक सपना था आज पूरा हुआ...।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें