फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली RPG हमला: यूपी के नेताओं के फार्म हाउस में रहते थे विस्फोट के आरोपी, फैजाबाद से जुड़े तार

Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस ने नाबालिग के साथ ही उसके साथी अर्शदीप को भी गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग का गैंगस्टर दीपक सुरखपुर और मोनू डागर से भी संबंध है जो कि जेल में बंद हैं। इन दोनों के रिश्ते सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई से भी हैं। 
विज्ञापन
मोहाली आरपीजी अटैक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक मामले में गिरफ्तार नाबालिग आरोपी के तार उत्तर प्रदेश के बड़े नेताओं से जुड़े हैं। पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड नाबालिग अयोध्या के एक बड़े नेता के घर पर प्रमुख सुरक्षा गार्ड भी रह चुका है। इसके अलावा मुख्य आरोपी के साथ धरा एक अन्य युवक भी उसके साथ उत्तर प्रदेश के दो बड़े नेताओं के फार्म हाउस के रुक चुका है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम ने यूपी में संबंधित नेताओं से पूछताछ भी की है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार नाबालिग आरोपी का महाराष्ट्र के एक बिल्डर की हत्या के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने में भी हाथ है। 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने नौ मई को मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा के मुख्यालय पर रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड से हमला किया था। इस सिलसिले में एक 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है, जो यूपी के फैजाबाद जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने कहा था कि किशोर को आरपीजी विस्फोट में उसकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 41 में हुए इस विस्फोट से इमारत की खिड़कियां टूट गई थीं।

पुलिस ने नाबालिग के साथ ही उसके साथी अर्शदीप को भी गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग का गैंगस्टर दीपक सुरखपुर और मोनू डागर से भी संबंध है जो कि जेल में बंद हैं। इन दोनों के रिश्ते सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई से भी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें