फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी खाने के बाद कमरे में चला गया 13 साल का बच्चा, फंदे से लटका मिला शव

Mon, 20 Feb 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
13 साल के बच्चे ने की खुदकुशी
विज्ञापन
बड़े भाई के साथ मैगी खाने के बाद 13 साल छोटा भाई कमरे में चला गया। कुछ देर बाद भाई कमरे में गया तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। यह देखकर मां-बाप सन्न रह गए। घटना पंजाब के जालंधर की है।
विज्ञापन


पॉश कालोनी मोता सिंह नगर में युवक ने अपने छोटे भाई को लॉन में फंदे से लटका हुआ पाया। मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई, जबकि बड़े भाई का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। जब उसने हर्ष को फंदे से लटके देखा तो वह चिल्लाने लगा।

उसके बाद उसने जैसे तैसे करके अपने पिता गंगाबख्श सिंह को फोन किया और आसपास के लोगों को जमा किया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची को शव को फंदे से उतरवाया। एसएचओ डिवीजन नंबर छह गुरबख्श सिंह ने ने अभिषेक के बयान दर्ज कर लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई करने के लिए कहना भारी पड़ गया

suicide
मृतक के पिता गंगाबख्श सिंह ठाकुर ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं और 20 साल से यहां रह रहे हैं। उनका कैटरिंग का काम है। शनिवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गए थे। जाते हुए बड़े बेटे 22 साल के अभिषेक से 7वीं के स्टूडेंट छोटे भाई हर्ष को पढ़ाने के लिए कह गए। उसका सोमवार को सोशल साइंस का पेपर था।

अभिषेक ने उसे चार चैप्टर याद करने और पिर्रर सुनाने के लिए कहा। हर्ष ने कहा कि आधे घंटे बाद पढ़ाई करेगा। इस पर अभिषेक ने उसे पढ़ाई के लिए समझाया तो कुछ देर बाद वह पास वाले कमरे में चला गया। इसके बाद अभिषेक वहीं अपने डॉगी के साथ खेलने लगा। आधे घंटे बाद कमरे में जाकर देखा तो हर्ष नहीं था।

लॉन में पहुंचा तो देखा हर्ष चुन्नी के फंदे के सहारे ग्रिल से लटका था। उसके पैरों के पास तेल का टीन पड़ा था। वह उसे अस्पताल ले गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ गुरबचन सिंह का कहना है कि मामला सुसाइड का है। पढ़ाई करने के लिए जोर देने पर बच्चे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें