हिमाचल के ऊना में एक बेकाबू कार ने बड़ा कहर बरपाया। राहगीरों को बाइक सवारों को रौंदते हुए चालक फरार हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई है। हादसे में पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतक की पहचान मोहखास निवासी रामदास (60) के रूप में हुई है। घायलों में हरमेश चंद, अशेक कुमार निवासी मझयाणी, हरीराम निवासी त्यार शामिल हैं। इसके अलावा दो बाईक सवार युवकों खिल व रविंद्र नाथ निवासी ऊना को भी चोटें आई है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे बंगाणा पीएनबी के समीप हमीरपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने राहगीरों और बाइकसवारों को विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।