फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: महिला आयोग की अध्यक्ष का बड़ा आरोप, एक बेकसूर लड़के को फंसाने का दबाव बना रहे विधायक

Sat, 29 Jan 2022 09:21 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

महिला आयोग की अध्यक्ष ने शनिवार को खुलासा करते हुए कहा कि पिछले कुछ माह से उन्हें इसको लेकर परेशान किया जा रहा है। फोन पर धमकी भी जा रही है। इस सबको लेकर वह काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के एक विधायक उन पर एक बेकसूर लड़के को फंसाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मैंने उनका नाम सार्वजनिक कर दिया तो चुनाव में एक पार्टी का पांच प्रतिशत वोट बैंक खिसक जाएगा और पंजाब की सियासत में भूचाल आ जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने मेल के जरिये सुप्रीम कोर्ट में भी की है।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष ने शनिवार को खुलासा करते हुए कहा कि पिछले कुछ माह से उन्हें इसको लेकर परेशान किया जा रहा है। फोन पर धमकी भी जा रही है। इस सबको लेकर वह काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि महिला आयोग को इस तरह धमकाने वालों पर यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो भारत सरकार को सारे आयोग बंद कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले में किसी भी धमकी से नहीं डरेंगी, जो भी होगा उसका डटकर सामना करेंगी।

उन्होंने बताया कि मुझे एक विधायक के जरिये एक बेकसूर लड़के को फंसाने का दबाव डाला जा रहा है। विधायक ने धमकी दी है कि जब उनकी सरकार बन जाएगी तो वह उन्हें देख लेंगे। गुलाटी ने बताया कि यदि मैंने विधायक के नाम का खुलासा कर दिया तो पंजाब की सियासत में भूचाल आ जाएगा। साथ ही पार्टी का नाम लिया तो 5 फीसदी तक वोट का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अभी समय नहीं आया है कि मैं इन सब बातों का खुलासा करूं।
विज्ञापन


मनीषा गुलाटी मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के तकनीकी शिक्षा मंत्री रहते चर्चा में आई थीं। उस वक्त चन्नी पर मी टू के आरोप लगे थे। जिसमें उन पर एक महिला अफसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप थे। हालांकि उस वक्त सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि मामला हल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें