फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हुड्डा बोले- सरकार की लापरवाही से मंडियों में भीग रहा गेहूं, मांग के बावजूद नहीं की गई उठान

Tue, 02 May 2023 09:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हुड्डा ने कहा कि सरकार ने समय से पहले ही सरसों की खरीद बंद करके किसानों बड़े नुकसान की तरफ धकेल दिया है, क्योंकि पूरे सीजन में सरकार सरसों की खरीद से कन्नी काटती रही।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गेहूं व सरसों की कम खरीद, उठान में देरी और मंडियों में फैली अव्यवस्था के लिए बीजेपी-जेजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। हुड्डा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते मंडियों में लाखों मीट्रिक टन गेहूं बारिश में भीग गया।

विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा बार-बार मांग करने के बावजूद सरकार ने न मंडियों से फसल के उठान की व्यवस्था की और न ही फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल व बैग्स का कोई प्रबंध किया। हुड्डा ने कहा कि सरकार ने समय से पहले ही सरसों की खरीद बंद करके किसानों बड़े नुकसान की तरफ धकेल दिया है, क्योंकि पूरे सीजन में सरकार सरसों की खरीद से कन्नी काटती रही।

सरसों की खरीद बंद होने से किसानो में रोष: निर्मल सिंह
सरसों खरीद बंद करने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी निर्मल सिंह ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेशभर में 100 से ज्यादा केंद्रों पर सरसों खरीदना शुरू किया था। अभी सभी मंडियों में सरसों की फसल नहीं खरीदी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम और खाद्य आपूर्ति मंत्री दुष्यंत चौटाला किसानों की सुध लेने के बजाय राजस्थान के पर्यटन में व्यस्त हैं। उन्हें हरियाणा के किसानों की कोई फिक्र नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें