फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: हुड्डा खेमे की प्रतिष्ठा से जुड़ा यह चुनाव, नामांकन से पहले विधायक दल की बैठक बुलाई

Sat, 28 May 2022 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भाजपा की कोशिश कांग्रेस को बड़ा झटका देने की है। भाजपा आलाकमान ने अगर दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी उतारे तो मतदान होगा। भाजपा-कांग्रेस से एक-एक उम्मीदवार ही होने पर दोनों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट पर जीत कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बन गई है। यह चुनाव सीधा हुड्डा खेमे की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक हुड्डा के चंडीगढ़ में सेक्टर-7 स्थित आवास पर शाम छह बजे से होगी। 

विज्ञापन


सभी विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसमें चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। चुनाव को लेकर 31 मई को नामांकन दाखिल होना है। अभी कांग्रेस हाईकमान ने उम्मीदवार का नाम तय नहीं है लेकिन गुरुवार शाम हुड्डा और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हो चुकी है। 

सूत्रों के अनुसार हुड्डा को प्रत्याशी के संबंध में इशारा हो चुका है, इसलिए उन्होंने नामांकन एवं आगे कर रणनीति तैयार करने के लिए विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया है। वर्तमान विधायक संख्या 31 के अनुसार राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस और एक भाजपा की बनती है। कांग्रेस के लिए यह चुनाव जीतना नाक का सवाल बन गया है। चूंकि, संगठन में बदलाव के बाद प्रदेश की कमान हुड्डा खेमे के हाथ आने से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई नाराज चल रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके विधायक दल की बैठक में शामिल होने को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में हुड्डा खेमा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। सरकार से रुष्ट निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू को भी कांग्रेस अपने साथ लाने का प्रयास अंदरखाने कर रही है।

भाजपा की कोशिश कांग्रेस को बड़ा झटका देने की है। भाजपा आलाकमान ने अगर दोनों ही सीटों पर प्रत्याशी उतारे तो मतदान होगा। भाजपा-कांग्रेस से एक-एक उम्मीदवार ही होने पर दोनों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जाएगा। दोनों ही दलों की ओर से कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में होंगे, यह 30 मई शाम तक साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें