फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Bandh : चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय घेरने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Tue, 08 Dec 2020 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भारत बंद के तहत मंगलवार को सेक्टर 34 में हंगामा हो गया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


मंगलवार को किसानों के समर्थन में और कृषि कानून वापस लेने की मांग पर किसान और नौजवान एकता के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय को घेरने का प्रयास किया। सेक्टर 34 से प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी सेक्टर 33 में भाजपा कार्यालय घेरने के लिए जाने की कोशिश कर रहे थे।


पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो लोगों ने बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने पानी की बौछार की लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी गाड़ी की छत पर चढ़ गए और गाड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सेक्टर 33 की तरफ बढ़ गए। पुलिस उनके पीछे ही थी। सेक्टर 33 पहुंचे सदस्यों ने भाजपा कार्यालय के सामने धरना लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें