फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कांग्रेस को झटका: नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी भगवंत पाल सच्चर बीजेपी में शामिल, कई और नेताओं ने भी थामा दामन

Sun, 16 Jan 2022 09:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी भगवंत पाल सच्चर रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके साथ कई और नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। 
विज्ञापन
भगवंत पाल सिंह सच्चर ने थामा भाजपा का दामन। - फोटो : @BJP4Punjab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को फिर कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे दिया। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी अमृतसर देहात के अध्यक्ष भगवंत पाल सिंह सच्चर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। इनके साथ निमीषा मेहता, कुलदीप सिंह ने भी भाजपा का कमल थामा है।

विज्ञापन


पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी राजनीतिक दलों के दिग्गजों और अन्य संगठनों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी उपस्थित रहे। सबने भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों का स्वागत किया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी है।



केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और जीवन गुप्ता ने पार्टी में शामिल नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि ये सभी लोग भाजपा की किसान-हितैषी तथा जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी का हिस्सा बने हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। यह सभी केंद्र सरकार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा से अपने-अपने इलाके के लोगों को जागरूक कर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे व अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे। उधर, पार्टी में शामिल होने के बाद सभी सदस्यों ने पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद किया और संगठन के भरोसे पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें