पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने आखिरी बार लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। इस्तीफा देने के बाद मान ने कहा कि उन्हें सदन की कमी खलेगी। अब मान शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
पंजाब के लिए रवाना होने से पहले मान ने लोकसभा में अपने आखिरी दिन में कहा कि मैं इस सदन को याद करूंगा। पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे राज्य की सेवा करने के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं यहां के लोगों से वादा करता हूं, संगरूर की आवाज जल्द ही लोकसभा में गूंजेगी। मान ने कहा कि मैं सात साल का सांसद हूं। हमारे पास प्रशासन चलाने का अनुभव है।
हम दिल्ली में तीसरी बार सरकार चला रहे हैं। हम नए नहीं हैं। हम सरकार चलाना जानते हैं। दिल्ली से दिशा-निर्देश लेकर सरकार चलाने के सवाल पर भगवंत मान ने कहा राज्य में सुशासन के लिए दिल्ली से भी निर्देश लिए जाएंगे। साथ ही यदि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोई अच्छा काम हो रहा होगा तो वह भी सीख कर पंजाब में लागू किया जाएगा। भगत सिंह पंजाब से थे, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान यूपी से थे, सुभाष चंद्र बोस बंगाल से थे। उनका उद्देश्य देश को मजबूत करना था। यही हमारा उद्देश्य भी है।
सरदार भगवंत मान ने सांसद पद से दिया इस्तीफा चुनाव के दौरान आप में पंजाबियों द्वारा दिखाए गए विश्वास के लिए धन्यवाद, मैं उनके द्वारा दी गई सेवा को पूरा करूंगा। भगवंत मन्नू
View attached media content
- Aam Aadmi Party - Punjab (@AAPPunjab) 14 Mar 2022
Going to Delhi today, I am resigning from the post of Sangrur MP. The people of Sangrur have given me so much love for so many years, thank you. Now that I have the opportunity to serve the whole of Punjab, I promise the people of Sangrur that in a few months their voice will be heard again in the Lok Sabha.
- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 14 Mar 2022
उन्होंने सोमवार को पंजाब के सभी लोगों से 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के लिए खटकड़ कलां पहुंचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मैं अपने भाइयों से अनुरोध करता हूं कि उस दिन पीली पगड़ी पहनें और बहनें पीली शॉल/स्टोल पहनें। हम उस दिन खटकड़ कलां को 'बसंती रंग' में रंगेंगे।
आइए हम सब मिलकर शहीद भगत सिंह जी के सपनों का पंजाब बनाएं।मैं आप सभी को बुधवार, 16 मार्च को खटकर कलां में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।
View attached media content
- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 14 Mar 2022
ए वेणु प्रसाद ने संभाला पदभार
आईएएस वेणु प्रसाद ने सोमवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद बिजली और एक्साइज विभाग का तजुर्बा रखते हैं। उनकी अगुवाई में मुफ्त बिजली देने, एक्साइज से कमाई पर नीति बनाई जाएगी। सरकार के विधिवत गठन से पहले ही उनकी नियुक्ति के बारे में माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने चुनावी मैनिफेस्टो पर काम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के अलावा राजस्व बढ़ोतरी के लिए एक्साइज विभाग को कामकाज में अमूलचूल सुधार लाना है। वेणुप्रसाद पावरकॉम के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और उन्हें एक्साइज व टैक्सेशन के अलावा बिजली विभाग के कामकाज का भी पूरा ज्ञान है। बेदाग छवि के अधिकारी वेणुप्रसाद इस समय एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं। यानी मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के तुरंत बाद भगवंत मान मुफ्त बिजली के वादे पर काम शुरू कर सकते हैं।
छह हजार जवान तैनात होंगे
भगवंत मान के शपथ ग्रहण के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जिसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। समारोह स्थल पर विशेष चौकी बनाई गई है। छह हजार पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों की पूरी नजर समारोह पर रहेगी। शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भगवंत मान पहले ही पंजाब के लोगों को भेज चुके हैं।