फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: केजरीवाल की तबीयत ठीक है... तिहाड़ में दिल्ली के सीएम से मुलाकात के बाद बोले भगवंत मान

Tue, 30 Apr 2024 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। भगवंत मान मंगलवार को दूसरी बार केजरीवाल से मिले।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मान ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें संदेश दिया है कि लोगों से जाकर यह कहना कि मेरी फिक्र मत करना और इस बार लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट करना। साथ ही उन्होंने लोगों से ये अपील करने के लिए कहा है कि इस बार देश से तानाशाही खत्म करनी है। 
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि चार जून को आम आदमी पार्टी एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। सांसद राघव चड्ढा के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में मान ने कहा कि पार्टी ने सभी की जिम्मेदारी तय की है और सांसद राघव चड्ढा भी जल्द ही चुनाव प्रचार करेंगे।

मान ने कहा कि आप सुप्रीमो ने उन्हें लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करने के लिए कहा है। मान ने बताया कि केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें इंसुलिन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें