फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 11 फरवरी को पंजाब आएंगे केजरीवाल, CM मान के साथ लोगों को समर्पित करेंगे गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट

Thu, 08 Feb 2024 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान 11 फरवरी को लोगों को बड़ी सौगात देंगे। दोनों नेता गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट जनता को समर्पित करेंगे। हाल ही में पंजाब सरकार ने इस थर्मल प्लांट का अधिग्रहण किया है। अब इस प्लांट का नाम श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 फरवरी को गुरु अमरदास थर्मल पावर लिमिटेड (जीएटीपीएल) गोइंदवाल को राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 12 जनवरी को जीएटीपीएल को शामिल किया था और सात फरवरी को अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने से जीवीके पावर (गोइंदवाल साहिब) लिमिटेड जीएटीपीएल की पूरी मल्कीयत वाली सहायक कंपनी बन गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जीवीके पावर लिमिटेड का यह बिजली घर पूरी तरह से पंजाब सरकार की संपत्ति है। तीसरे गुरु श्री अमरदास के चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र नगरी गोइंदवाल साहिब में स्थापित इस थर्मल प्लांट का नाम भी श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट रखा गया है। इस उपलब्धि के साथ जीवीके पावर (गोइंदवाल साहिब) लिमिटेड द्वारा किए गए 3000 करोड़ रुपये की देनदारी वाले केस खत्म हो जाएंगे। इस तरह राज्य के लोगों को किसी भी तरह के बिजली दरों के अचानक वृद्धि वाले झटकों से राहत मिलेगी। इससे जहां राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया करने में मदद मिलेगी, वहीं बिजली की उपलब्धता में भी सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्लांट को किफायती ढंग से चलाने के लिए पछवाड़ा खदान से कोयला मुहैया करवाने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्रालय के साथ बातचीत चल रही है। इससे राज्य को लगभग 300 करोड़ रुपये की सालाना बचत होगी। ताप बिजली घर के पास करीब 1100 एकड़ जमीन है, जिसमें से 700 एकड़ जमीन प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जा चुकी है और करीब 400 एकड़ अभी भी बाकी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें