फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा बाज़ार गर्म, बुकियों की तलाश में खंगालें जाएंगें होटल

Sat, 03 Jun 2017 01:03 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मैच पर सट्टा
विज्ञापन
इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में दो साल बाद चार जून को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें वन डे मैच में फिर से आमने-सामने होंगी। इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जहां जबरदस्त उत्साह है, वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के बुकी और सटोरिये पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए तीनों राज्यों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में अलर्ट हो गई है और साइबर सेल को एक्टिव कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 वहीं, पुराने जुआरियों के रिकार्ड व कॉल्स भी खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।  बुकियों की तलाश में होटलों के कमरे खंगालने के साथ यहां पर रुकने वालों का रिकार्ड भी जुटाया जाएगा। पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है।

बैटिंग वेबसाइट हुईं सक्रिय
इससे पहले भारत-पाक का आखिरी वन डे वर्ल्ड कप 2015 में आस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल में हुआ था। उसे भारत ने 76 रन से जीता था। उसके बाद अब रविवार को फिर से दोनों देश क्रिकेट मैदान में एक-दूसरे को टक्कर देंगे। इस मैच के क्रेज को लेकर जहां ढेरों बैटिंग प्रमोट वेबसाइट एक्टिव हो गई हैं, वहीं ये वेबसाइट लोगों को आकर्षित करने के लिए इस मैच पर केसे बैट लगाई जाए?, ऑनलाइन बैटिंग के लिए क्या किया जाए और बैट लगाने का उचित समय क्या रहे? इस तरह के टिप्स देने का लगातार दावा भी कर रही हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के एसएसपी ईश सिंघल ने कहा कि पुलिस इस मैच पर लगने वाले सट्टे को लेकर अलर्ट है। बुकियों की तलाश में जहां होटलाें को खंगाला जाएगा, वहां रुकने वाले लोगों का रिकार्ड भी जांचा जाएगा। शहर के पुराने नामी जुआरियों को भी विशेष तौर पर रडार पर रखा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

रेड के लिए पुलिस पार्टियां तैयार

सटोरियों पर पुलिस की नज़र
भारत-पाक मैच पर बुकियों की धरपकड़ के लिए सभी जिलों के एसपी को निर्देश दे दिए गए हैं। एसपी जिलों में मौजूद साइबर प्रकोष्ठों के जरिए सटोरियां व बुकियों की हरकतों पर पूरी नजर रखेंगे और सूचना मिलते ही संबंधित थाने व चौकियों की पुलिस पार्टियां वहां रेड करेंगी।
-बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा 

ऑनलाइन एक्टिव रहेंगे साइबर एक्सपर्ट्स
भारत-पाक मैच पर सटोरियों और जुआरियो के पूरी तरह से सक्रिय रहने की सूचना है। पंजाब के सभी जिलों में ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाएगी। साइबर सेल के एक्सपर्ट्स अपना काम करेंगे। जनता से भी अपील है कि ऐसी सूचना मिले तो पुलिस कंट्रोल रूम में सीधे सूचना दें।
-एसपीएस परमार, आईजीपी, साइबर क्राइम, पंजाब

चंडीगढ़ पुलिस तैयार
इससे निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस तैयार है। एसएसपी चंडीगढ़ इस मामले से जुड़े हर पहलू पर खास नजर रखेंगे।
-तेजिंद्र सिंह लूथरा, डीजीपी चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें