फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: रिश्वत मामले में आप विधायक अमित रतन गिरफ्तार, सीएम मान से हरी झंडी मिलने पर विजिलेंस ने धरा

Thu, 23 Feb 2023 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/बठिंडा

सार

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन को गिरफ्तार किया गया है। रतन को विजिलेंस यूनिट ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। विधायक पर आरोप है कि उसने एक सरपंच से चार लाख रुपये की रिश्वत ली थी। 
विज्ञापन
अमित रतन कोटफत्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को रिश्वत से जुड़े मामले में बठिंडा देहात से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की ओर से दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की फॉरेंसिक जांच में विधायक की आवाज के नमूनों की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दी। 

विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी विधायक को बठिंडा अदालत में पेश किया। विजिलेंस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अमित को 27 फरवरी तक चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पुलिस हिरासत में चल रहे अमित रतन के करीबी रेशम गर्ग का भी रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

यह मामला 16 फरवरी का है। घुड्डा गांव की महिला सरपंच के पति ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि विकास कार्य की 25 लाख की ग्रांट को पास कराने के नाम पर विधायक अमित रतन ने उनसे पांच लाख रुपये की मांग की थी। इनमें से एक लाख रुपये वह दे चुके हैं। बाकी के चार लाख रुपये लेने के लिए विधायक दबाव डाल रहे हैं। 

विज्ञापन

विजिलेंस ने ट्रैप लगाया और बठिंडा के सर्किट हाउस की पार्किंग से उनके करीबी रेशम गर्ग को चार लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उस समय विधायक अमित रतन सर्किट हाउस के अंदर बैठे थे। विजिलेंस ने उनसे पूछताछ भी की। बाद में विजिलेंस ने रेशम गर्ग की गिरफ्तारी दिखाकर विधायक को जाने दिया था। इस बीच, पैसे के लेन देन संबंधी विधायक की एक ऑडियो वायरल हुई। विजिलेंस ने ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। विपक्ष भी आप सरकार पर दबाव बनाने लगी कि मुख्यमंत्री अपने विधायक को बचा रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार रात ही विजिलेंस को अमित को गिरफ्तार करने का आदेश दिया।

पत्नी आईपीएस अधिकारी व पिता इनकम टैक्स के पूर्व अधिकारी
आप विधायक अमित रतन संपन्न परिवार से संबंध रखते हैं। उनके परिवार के अधिकतर सदस्य प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं। विधायक ने फतेहगढ़ साहिब के एक निजी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। वह अपने नाम के आगे इंजीनियर लगाते हैं। विधायक की पत्नी आईपीएस अधिकारी हैं, जो पंजाब में ही तैनात हैं। उनके पिता बाबू सिंह रतन आयकर विभाग में उच्च अधिकारी थे। 

वहीं, विधायक की बहन और बहनोई हरियाणा में प्रथम श्रेणी के अधिकारी हैं। अमित ने 2016 में शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन की थी। 2017 में उन्होंने बठिंडा ग्रामीण से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इस दौरान वह आप की उम्मीदवार से 10418 मतों से चुनाव हार गए थे। 2022 में वह आप उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की।
विज्ञापन

जेल जाने वाले आप के दूसरे विधायक है
अमित रतन से पहले मान सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की थी। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वहीं, इसी सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का भी लेन-देन का एक ऑडियो वायरल हुआ था। उसके बाद उन्हें अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा था।

विवादों से है पुराना नाता
विधायक अमित रतन का विवादों से पुराना नाता है। जब वह शिरोमणि अकाली दल में थे तो भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। पार्टी के समर्थकों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद अकाली दल ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं। मुझे साजिश के तौर पर फंसाया गया है। अमित रतन, विधायक।
 
भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के पैसे हड़पने वालों पर कोई दया नहीं होगी। कानून सभी के लिए समान है। पंजाब के लोगों का विश्वास, प्यार और उम्मीदें मेरे हौसले को बनाए रखती है। भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें