फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा के किसान शुभकरण की गोली लगने से मौत, दो बहनों का इकलौता भाई था

Wed, 21 Feb 2024 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव वलो जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
शुभकरण सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर के खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे 23 साल के शुभकरण सिंह पुत्र चरणजीत सिंह गांव बलो निवासी जिला बठिंडा की मौत हो गई है। मृतक के शव को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रखा गया है। युवक की मौत गोली लगने से बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शुभकरण दो बहनों का इकलौता भाई था। बुधवार को जैसे ही उसकी मौत की सूचना मिली तो परिवार में चीख पुकार मच गई। गांव में मातम पसर गया। 

विज्ञापन


पंजाब के राजनेताओं ने शुभकरण की मौत पर संवेदना जताई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पोस्ट किया-शुभकरण सिंह की हत्या सरकारी मशीनरी ने की है। किसानों के संघर्ष से भाजपा सरकार इतनी घबरा गई है कि दानदाताओं को रोकने के लिए गोलियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मोदी साब! ये किसान आपकी थाली में अनाज डालते हैं. उन पर हुए जुल्म को भगवान भी माफ नहीं करेगा। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शेष किसानों को आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें