एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि एसएसओसी ने पुलिस टीमों के साथ एक विशेष ऑपरेशन चलाया और मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी को मोहाली के दारा स्टूडियो के नजदीक से गिरफ्तार किया। मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी बंबीहा गिरोह के एक अन्य प्रमुख सदस्य जसविन्दर सिंह उर्फ खुट्टू के निर्देशों पर काम कर रहा था।
पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को एक .30 बोर पिस्तौल और चार कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिम्मी (25) निवासी गांव वालियो, समराला, जिला लुधियाना के तौर पर हुई है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना समराला में दर्ज हुए कत्ल केस में भी वह वांछित है।
विज्ञापन
एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि एसएसओसी ने पुलिस टीमों के साथ एक विशेष ऑपरेशन चलाया और मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी को मोहाली के दारा स्टूडियो के नजदीक से गिरफ्तार किया जब वह पटियाला से अपने साथी को हथियारों की खेप पहुंचाने जा रहा था।
प्राथमिक जांच से पता लगा है कि मुलजिम सिमरनजीत सिम्मी बंबीहा गिरोह के एक अन्य प्रमुख सदस्य जसविन्दर सिंह उर्फ खुट्टू के निर्देशों पर काम कर रहा था। खट्टू हाल ही में जमानत पर बाहर आया था और जाली दस्तावेजों का प्रयोग कर विदेश चला गया था। उस पर कई आपराधिक केस चल रहे हैं।