पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया सलाहकार के रूप में डायरेक्टर मीडिया रिलेशन ओवरसीज के तौर पर कार्यरत बलतेज पन्नू ने इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ सोशल मीडिया के डायरेक्टर पद पर कार्यरत मनप्रीत कौर ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सीएम के ओएसडी ओंकार सिंह को पद से हटा दिया गया था। डायरेक्टर कम्युनिकेशन नवनीत वाधवा भी अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं।
बताया जा रहा है जल्द ही पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा बदलाव होने वाला है। दिल्ली हाई कमान के आदेश पर जल्द ही सीएमओ में एक बड़ी नियुक्ति होने वाली है।