फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी को जमानत नहीं: HC ने कहा-पीड़ित पक्ष की मूर्खता को आधार बनाकर ठग नहीं मांग सकता जमानत

Wed, 09 Oct 2024 09:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट ने कहा कि ठगी के मामलों में बड़ी तेजी से वृद्धि हो रही है और यदि आज इसे सख्ती से नहीं रोका गया तो यह एक बुरा इतिहास बन जाएगा।  
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि पीड़ित पक्ष की मूर्खता को आधार बनाकर ठग जमानत की मांग नहीं कर सकते। ठगों को सख्ती से रोकना जरूरी है और यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह बुरा इतिहास बना देंगे।
विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए वरिंदर जीत ने हाईकोर्ट को बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में 25 अगस्त 2023 को एसबीएस नगर में एफआईआर दर्ज की गई थी। याची पर आरोप है कि उसने पीड़ित से उसके रिश्तेदारों को विदेश भेजने के लिए अलग-अलग मौकों पर लाखों रुपये लिए हैं। पैसे का भुगतान याची के खाते में किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने अपने रिश्तेदारों को विदेश भेजने के नाम पर भुगतान किया था। इसके बावजूद न तो विदेश भेजा गया और न ही पैसा लौटाया गया।

हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस मामले में पीड़ित पक्ष को पता था कि वह गैर कानूनी तरीके से अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए भुगतान कर रहा है। हालांकि इस आधार पर याची का गुनाह कम नहीं हो जाता है। पीड़ित पक्ष की मूर्खता के आधार पर ठग को जमानत नहीं दी जा सकती है। ठगी के मामलों में बड़ी तेजी से वृद्धि हो रही है और यदि आज इसे सख्ती से नहीं रोका गया तो यह एक बुरा इतिहास बन जाएगा। ऐसे में हाईकोर्ट ने इस मामले में आरोपी को जमानत से इन्कार करते हुए याचिका को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें