फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मेला देखने के लिए कल-परसों आएं पिंजौर गार्डन

Sat, 12 Apr 2014 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पिंजौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पर्यटन निगम इस बार भी 13 और 14 अप्रैल को पिंजौर गार्डन में बैसाखी मेले का आयोजन करेगा। प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने बताया कि बैसाखी मेले के दौरान लोगों के मनोरंजन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को बैसाखी मेले की ओर आकर्षित करने के लिए मेला स्थल पर फूड कोर्ट एवं क्राफ्ट बाजार लगाए जाएंगे। यहां मशहूर कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

आगंतुक जहां फूड कोर्ट में लजीज पकवानों का आनंद ले सकेंगे, वहीं क्राफ्ट बाजार में हथकरघा एवं हस्तशिल्प की अनेक दुकानें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन


मेले में कलाकारों द्वारा दिन के समय कार्यक्रम प्रस्तुत करने के अलावा शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए भी अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

सुमिता मिश्रा ने बताया कि चण्डीगढ़ एवं पंचकूला की पंजीकृत वरिष्ठ नागरिक सोसायटियों के वरिष्ठ नागरिकों को 13 अप्रैल को इस समारोह में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा, इस दिन सुबह दस बजे से स्कूली बच्चों के लिये रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा शाम छह बजे से प्रस्तुत किये जाने वाले सांध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दिन का समापन होगा। 14 अप्रैल को सुबह दस बजे चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें