फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshahpur Election Result 2024: बादशाहपुर में बादशाहत की लड़ाई इस बार अनुभव बनाम उम्र की

Tue, 08 Oct 2024 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नरबीर पहली बार साल 2014 में इस सीट पर जीते थे और मनोहर सरकार में मंत्री बने थे। अब दोबारा से भाजपा ने उन्हें मैदान में उतरा है। पिछले दिनों उनके चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आए थे।
विज्ञापन
वर्धन यादव, राव नरबीर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर में बादशाहत की लड़ाई इस बार अनुभव बनाम उम्र की है। अनुभव भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री राव नरबीर का और उम्र कांग्रेस के सबसे युवा नेता व पहली बार चुनाव लड़ रहे वर्धन यादव की।
विज्ञापन


नरबीर पहली बार साल 2014 में इस सीट पर जीते थे और मनोहर सरकार में मंत्री बने थे। अब दोबारा से भाजपा ने उन्हें मैदान में उतरा है। पिछले दिनों उनके चुनाव प्रचार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आए थे। दूसरी ओर वर्धन के समर्थन में दीपेंद्र व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ राजस्थान से कांग्रेस नेता सचिन पायलट आ चुके हैं।

निर्दलीय कुमुदनी दोनों के ही समीकरण बिगाड़ रही हैं। उनके पति राकेश की चुनाव से पहले मौत हो गई थी, इस कारण लोगों में उनसे सहानुभूति है। कुमुदनी मुख्य मुकाबले में नहीं हैं, लेकिन उनका महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों सचिन पायलट को यह तक कहना पड़ा कि मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है। किसी और को वोट देकर वोट बेकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स फैक्टर : टिकट मिलने से पहले ही जश्न मनाने वाले राव नरबीर को पसीना बहाना पड़ा। उनकी राह इस बार आसान नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें