फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैड ब्वॉयज गैंगः रतन लुबाना पर चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 03 May 2015 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना आसान नहीं है। बैड ब्वॉयज गैंग की पोल खोलने वाली सेंट जोंस की प्रिंसीपल कविता दास पर बचाव पक्ष ने आरोपों की बौछार कर दी।
विज्ञापन


क्रास एग्जामिनेशन के दौरान कविता दास पर आरोप लगाया गया कि स्कूल के छात्रों से वसूली करने के मामले में मुख्य आरोपी और एक भाजपा नेता भजन सिंह माढ़ू के पुत्र रतन लुबाना से उनकी निजी रंजिश थी।

इसी रंजिश की वजह से उसका नाम स्कूल से काट दिया गया था, जब वह सातवीं क्लास में पढ़ता था। इसके जवाब में प्रिंसिपल कविता दास ने कहा कि स्कूल में बच्चे आते-जाते रहते हैं और उनके नाम वे याद नहीं रखती हैं।
विज्ञापन


उन्हें याद नहीं है कि रतन लुबाना उनके स्कूल का छात्र था और उसका नाम काटा गया था। उन्हें रतन लुबाना से कोई रंजिश नहीं थी।

इस पर बचाव पक्ष के वकील ने सवाल किया कि आपने अपने स्कूल की छवि बचाने के लिए एक छात्र के पिता को बुलाकर रतन लुबाना के खिलाफ शिकायत लिखवाई।

आपने रतन लुबाना के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया। इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि कई पेरेंट्स और बच्चे खुद शिकायत लेकर उनके पास आए थे। इस पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों तक यह शिकायत पहुंचाई।
विज्ञापन


अगली सुनवाई 5 मई को
प्रिंसिपल से क्रास एग्जामिनेशन के बाद अब मामले में अगली सुनवाई की तिथि 5 मई निर्धारित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें