फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा बेबी एंड किड्स फैशन शो में बच्चों के जलवे

Fri, 15 Nov 2013 01:03 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिएटिवट्रॉस इवेंट एंड प्रोडक्शन ने एलांते मॉल में मेगा बेबी एंड किड्स फैशन शो का आयोजन किया।
विज्ञापन


यह शो नए ब्रांड इंडियाज किड्स मॉडल्स के अंतर्गत किया गया। शो के लिए ऑनलाइन आडिशंस 30 सितंबर से हुए थे जिसमें 225 एंट्री मिली थीं।

इनमें 45 बच्चों का चंडीगढ़, शिमला, लुधियाना, कुरुक्षेत्र और नई दिल्ली में ऑडिशन लिया गया। फाइनल डे पर एक शानदार फैशन शो में 35 बच्चों ने हिस्सा लिया।

शो के एंकर भी बच्चे थे। इस शो में दो राउंड्स थे। एक शो मॉम एंड मी थीम पर था जिसमें मांओं ने अपने बच्चों के साथ रैंप पर वॉक किया।

मॉल के आसपास वन वे ट्रैफिक
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने फेज-1 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैफिक की बढ़ती दिक्कतों को देखते हुए एलांते मॉल के आसपास वन वे ट्रैफिक सिस्टम को लागू कर दिया है।

इस संबंध में चंडीगढ़ की परिवहन सचिव भावना गर्ग की ओर से वीरवार को अधिसूचना जारी की गई। इसमें स्पष्ट किया गया है कि एलांते मॉल के आसपास ट्रैफिक एंटी क्लॉकवाइस डायरेक्शन में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अधिसूचना तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। पिछले महीने ही चंडीगढ़ के उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने मॉल के आसपास वन वे ट्रैफिक करने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर एसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को भेजा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें