फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हुड्डा न हटे तो हरियाणा में बुरी तरह हारेगी कांग्रेस'

Mon, 30 Jun 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जिस तरह कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की दस में से नौ सीटों को गंवा दिया और अगर विधानसभा चुनाव भी हुड्डा के नेतृत्व में लड़ा गया तो कांग्र्रेस की हालत इससे भी बुरी होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रति नाराजगी और मोदी के तूफान में सब कुछ उड़ गया। उन्होंने कहा कि वह सोनिया के साथ तो खड़े हैं, लेकिन हुड्डा के नेतृत्व में विस चुनाव के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

कहा, डूबते जहाज को छोड़ना ही अच्छा

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना रविवार को स्थानीय एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भड़ाना ने कहा कि अगर नेतृत्व नहीं बदला तो कांग्रेस का परिवार बिखर जाएगा और डूबते हुए जहाज को छोड़ना ही अच्छा है।

उन्होंने कहा कि मोदी के तूफान में प्रदेश में कांग्रेस को सभी सींटे गंवानी पड़ीं लेकिन रोहतक की दीपेंद्र हुड्डा की सीट कैसे बच गई। इसका एक ही उत्तर है कि हुड्डा ने पूरे प्रदेश की अनदेखी की और विकास को केवल रोहतक तक सीमित रखा।

उन्होंने कहा कि हुड्डा केवल रोहतक के मुखिया है न कि प्रदेश के। विनोद शर्मा द्वारा कांग्रेस छोड़ने के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर नहीं चलने के कारण पार्टी बिखराव की ओर है। उन्होंने कहा कि परिवार से कोई सदस्य जाता है तो परिवार कमजोर होता ही है।
विज्ञापन

नेतृत्व न बदला तो बिखर जायेगा कांग्रेस परिवार

अपनी भड़ास निकालते भड़ाना ने कहा कि हुड्डा नहीं बल्कि सोनिया कांग्रेस हैं और किसी व्यक्ति विशेष की प्रदेश में दादागिरी नहीं चलेगी। उनके द्वारा कांग्रेस का साथ छोड़ने के सवाल पर भड़ाना ने कहा कि अगर नेतृत्व नहीं बदला तो कांग्रेस का परिवार बिखर जाएगा और डूबते हुए जहाज को छोड़ना ही अच्छा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संगठित करने को लेकर वो जीटी रोड बेल्ट का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को इसकी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप देंगे और इसके बावजूद भी प्रदेश में नेतृत्व नहीं बदला गया तो उन्हें भी सोचने को मजबूर होना पडे़गा। इस अवसर पर दलबीर ठेकेदार, जगबीर दहिया, बलजीत दहिया, अनिल पहलवान, जगबीर सरोहा उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें