चंडीगढ़। सेक्टर-38 में एक युवक ने अन्य युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया। हमले में डड्डूमाजरा निवासी निखिल (16) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने निखिल की शिकायत पर सेक्टर-38 वेस्ट निवासी अमित उर्फ पेटल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमित ने शराब पी हुई थी। नशे में आरोपी का निखिल से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने निखिल को चाकू मार दिया।