दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के प्रमुख आशुतोष महाराज का शव हासिल करने और मौत की जांच के लिए दायर याचिका की सुनवाई 21 अगस्त के लिए टाल दी गई है।
इस मामले में अब एडवोकेट आरएस बैंस पैरवी करेंगे। संस्थान प्रमुख के ड्राइवर का दावा करने वाले पूर्ण सिंह ने याचिका दायर कर इस मामले की जांच की मांग की थी।
याचिका के मुताबिक आशुतोष महाराज का शव 28 जनवरी की रात से संस्थान में ही पड़ा है। संस्थान के अनुयायियों का मानना है कि वह समाधि में हैं, जबकि पंजाब सरकार मान चुकी है कि आशुतोष महाराज की मौत हो चुकी है।