फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर गोलीकांड पर पहली बार बोले केजरीवाल, नोटबंदी में मोदी पर उठाए सवाल

Tue, 13 Dec 2016 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीडिया में सुर्खियां बने डांसर गोलीकांड पर पहली बार बोलते हुए केजरीवाल ने सरकार को निशाने पर लिया। साथ ही, मोदी पर भी सवाल उठाए। पंजाब दौरे पर होशियारपुर में रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बताया कि विवाह में सरेआम डांसर को गोली मार देना और फिर पुलिस के मुलाजिम को नंगा करके गांव में घुमाना और जलील करने की शर्मनाक घटना को अंजाम देना। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि पंजाब काफी बुरे हाल में है। इस समय पंजाब की जनता इन लोगों से दुखी हो गई है और इलेक्शन कोड लगने के बाद सबसे पहले पंजाब की पुलिस ही उनको सबक सिखाएगी। नोटबंदी के बारे में उन्होंने कहा कि जनता बैंको में लंबी लंबी कतार लगाकर अपने पैसे के लिए तरस रही है। 

यहां पर लोगों को अपनी पेंशन और सेलरी के पैसे ही नही मिल रहे है इस से बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा फैसला बिना किसी तैयारी के लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लोगो को दो दो हजार रुपये नहीं मिल रहे पर भाजपा के लोगो के पास से करोड़ों के नए नोट मिल रहे हैं जो बैंक वालों की और से पीछे दरवाजे से दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधा

- फोटो : File Photo
होशियारपुर में अलग अलग स्थान पर की गई रैली के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन ने स्विस बैंक में अपने परिवार के खातों में करोड़ों रुपये जमा करवाए। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह वास्तव में काला धन वापस लाना चाहते तो कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कार्यवाही करके उनके द्वारा स्विस बैंक में जमा धन को वापस ले आते। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो धन कैप्टन ने स्विस खातों में जमा करवाया वह नए स्कूल, यूनिवर्सिटी और स्वास्थ्य प्रबंध दुरुस्त करने में खर्च किया जाना था। नोटबंदी पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला निंदनीय है और इससे गरीबों और किसानों द्वारा मेहनत के साथ कमाए गए धन को लूटा गया है। 

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि यह फैसला अमीरों और बड़े बिजनेस घरानों को लाभ पंहुचाने के लिए लिया गया। लोगों की मांग पर केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का मशहूर गीत इंसान का इंसान से हो भाईचारा, ये ही है पैगाम हमारा भी गाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें