फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जोशी के मसले पर चुप क्यों हैं जेटली: कैप्टन

Mon, 12 May 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में एक वकील पर हमले और दूसरे पर झूठा परचा दर्ज होने के मामले में अरुण जेटली की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोहरी वोट के मामले में आरोप का सामना कर रहे कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की शह पर ही यह सब हुआ है, जिन्हें जेटली का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि हर मुद्दे पर विचार रखने वाले जेटली एक वकील पर हमले और दूसरे पर झूठा परचा दर्ज होने के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। ये उनके पेशेवर साथी हैं क्योंकि जेटली खुद एक वकील हैं।

उनकी चुप्पी दर्शाती है कि अमृतसर में जो हो रहा है, उनकी सहमति से हो रहा है। कैप्टन ने कहा कि अमृतसर के लोगों का नुमाइंदा बनने का दिखावा करने वाले जेटली से ऐसे मुद्दे पर चुप्पी की उम्मीद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

कैप्टन ने जेटली को चेताया

कैप्टन ने चेतावनी दी कि अगर जेटली ने जोशी जैसे लोगों की लगाम न कसी तो इसके विनाशकारी नतीजे होंगे। कैप्टन ने कहा कि माना जा रहा है कि जिन लोगों ने वनीत महाजन पर हमला किया, संदीप गोरसी पर झूठा परचा करवाया, उन्हें जेटली का संरक्षण प्राप्त है। जेटली की चुप्पी इस सोच को और मजबूत कर रही है।

इस घटना से कांग्रेसियों में रोष है। यह सब इस पवित्र नगरी की शांति के लिए खतरनाक साबित होगा। ऐसी हरकतें न रुकींतो सियासत का अपराधीकरण होगा।
विज्ञापन

बाजवा ने की जोशी की गिरफ्तारी की मांग

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने मांग की है कि एडवोकेट वनीत महाजन पर हमले के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी पर परचा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

महाजन और उनके साथी वकील संदीप गोरसी ने जोशी व उनके परिजनों के दोहरे वोट के मामले का खुलासा किया था। हैरानी की बात है कि महाजन, गोरसी पर झूठा परचा दर्ज करने के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद पर हमले की आशंका जता रहे थे। कुछ ही देर बाद उन पर हमला हो गया।

बाजवा ने चुनाव आयोग और पंजाब के सीईओ से जोशी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही गोरसी और कांग्रेस पार्षद गुरिंदर रिशी के खिलाफ दर्ज मामला वापस लेने की भी मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि इसके खिलाफ वर्कर सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें