फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग सीखने की ललक है तो ज्वॉइन करें वर्कशॉप

Thu, 08 Jan 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको एक्टिंग सीखनी है तो आपके लिए कई द्वार खुले हैं। चाहे बड़े हों या बच्चे, मौके सभी के लिए हैं। जनवरी के तीसरे सप्ताह में थियेटर की वर्कशॉप से लेकर डांस के लटके-झटके तक आपको सीखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


एक ओर डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर की ओर से आयोजित की जाने वाली तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में देश के जाने माने विद्वान आएंगे तो दूसरी ओर पेंटिंग के शौकीनों के लिए साउथ फील्ड ला रहा है चित्रकारी के अजब गजब नुस्खे।

इंडियन थियेटर में कला का भंडार
पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर में कला का भंडार मिलेगा। इस थियेटर की ओर से तीन दिन की कॉन्फ्रेंस का आयोजन 29 से 31 जनवरी तक किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस का आयोजन डॉ. नवदीप कौर द्वारा किया जा रहा है। इसमें हिमांशु दिवेदी और डिपार्टमेंट के चेयरमैन अहम योगदान निभा रहे हैं।
विज्ञापन


कांफ्रेंस का विषय होगा थियेटर ऑफ रूट्स एंड मॉर्डन सेंसिबिलिटी। जिसमें थियेटर स्कालर भाग ले सकेंगे। कांफ्रेंस में सेशन को संबोधित करने के लिए देश की नामचीन हस्तियां आएंगी। कांफ्रेंस में प्रोफेसर राधा वल्लभ त्रिपाठी, प्रोफेसर भारत रत्न भार्गव और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रेपेट्री हेड प्रोफेसर सुरेश शर्मा लेक्चर देंगे।

तीन दिन में तीन राज्यों के खास लोकनृत्य को पेश किया जाएगा। पहले दिन हरियाणा का सांग, दूसरे दिन हिमाचल का बांथड़ा, तीसरे दिन पंजाब का भांड मरासी और नक्काल शाम छह बजे पेश किया जाएगा।

डांस पर मार तो आपका भी चांस
चंडीगढ़ आर्ट थियेटर की ओर से 18 जनवरी को होम साइंस कॉलेज के आडीटोरियम में सुपर स्टार ऑफ डांस कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। इसमें छोटे और बड़े सभी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। डांस कंपटीशन में भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

चंडीगढ़ आर्ट थियेटर के अध्यक्ष रंजीत राय ने बताया कि इस दौरान किड्स फैशन शो का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आयोजन के माध्यम से बच्चों को मंच प्रदान करना है।

भारतीय पेंटिंग के इतिहास पर लेक्चर 14 को
भारतीय पेंटिंग के इतिहास और रहस्य पर आधारित किताब द स्पिरिट ऑफ इंडियन पेंटिंग विषय पर प्रोफेसर बीएन गोस्वामी का एक खास लेक्चर होगा।

चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित यह लेक्चर 14 जनवरी को गवर्नमेंट आर्ट गैलरी एंड म्यूजियम के ऑडिटोरियम में शाम 5.30 बजे से होगा। इसमें प्रोफेसर गोस्वामी सन 1100 से लेकर सन 1900 तक की 101 भारतीय पेंटिंग पर विचार प्रकट करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें