फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मिला स्वाइन फ्लू का पहला केस

Thu, 08 Jan 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बर्ड फ्लू का खतरा टलते ही स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी। पीजीआई में हुई जांच में एक युवती में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। युवती सेक्टर-42 की रहने वाली है और मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने शुरू में ही स्वाइन फ्लू के लक्षणों को देखते हुए उपचार शुरू कर दिया और सुधार होने के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, स्वाइन फ्लू का मामला सामने आते ही चंडीगढ़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए तुरंत मीटिंग बुलाई और सभी बड़े अस्पतालों में तैयारी के निर्देश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले सेक्टर-42 निवासी युवती बीमार होने पर मोहाली मैक्स हॉस्पिटल में चेकअप के लिए पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने स्वाइन फ्लू के लक्षण देखते हुए सैंपल को पीजीआई भेजा। पीजीआई की ओर से बुधवार को जारी जांच रिपोर्ट में युवती को स्वाइन फ्लू होने की बात कही गई। मैक्स अस्पताल में ही युवती को स्वाइन फ्लू से बचने की दवाइयां दे दी गईं और फिर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
विज्ञापन


अस्पतालों में बने आइसोलेशन वार्ड
शहर में स्वाइन फ्लू का केस कंफर्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऐहतियात के तौर पर सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच, जीएमएसएच-16 और पीजीआई में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिए। डॉक्टरों की टीमों को भी सतर्क कर दिया गया। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए अलग ओपीडी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें