फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का मिला इनाम, अर्शदीप सिंह का टी-20 सीरीज में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाज बनकर उभरे अर्शदीप सिंह को उनके प्रदर्शन का इनाम मिल गया है। अर्शदीप का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुआ है। सीरीज 9 जून से शुरू हो रही है। चयन के बाद अर्शदीप सिंह के घर खुशी का माहौल है। बेटी के उपलब्धि पर माता-पिता भावुक हो गए। मां बलजीत कौर ने कहा कि वह बेटे को भारतीय टीम खेलते हुए देखना चाहती थीं, आज उनका सपना पूरा हो गया। वहीं, पिता दर्शन सिंह ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने मे बेटे ने कड़ी मेहनत की। आज उसका फल मिल गया।
विज्ञापन

आखिरी ओवर में बेहतर गेंदबाजी का मिला इनाम
मौजूदा आईपीएल के सीजन में आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के चलते चयनकर्ताओं की ओर से उन्हें टी-20 सीरीज में शामिल किया गया है। आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए कई बल्लेबाजों के विकेट चटकाए। उन्हें अब स्पेशलिस्ट गेंदबाज भी कहा जाने लगा है।
साइकिल से रोजाना सफर
अर्शदीप सिंह ने क्रिकेट की शुरुआत सेक्टर-36 स्थित गुरु नानक स्कूल स्थित क्रिकेट अकादमी से की थी। मूल रूप से खरड़ के रहने वाले अर्शदीप सिंह शहर में ही पढ़ाई करते थे। रोजाना खरड़ से साइकिल पर अकादमी में कोच जसवंत सिंह से ट्रेनिंग लेने आते थे। इसी अकादमी से इस खिलाड़ी का क्रिकेटर बनने का सफर शुरू हुआ। मौजूदा समय में वह जब भी शहर में होते हैं तो रोजना सेक्टर-24 स्थित क्रिकेट अकादमी में कोच जसवंत के पास अभ्यास के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में प्रदर्शन
वर्ष मैच विकेट ईकानोमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
2019 3 3 10.90 2/43
2020 8 8 8.77 3/23
2021 12 18 8.27 5/ 32
2022 13 10 7.83 3 / 37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें