फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्णव-मयन, रीत-निशा ने जीते डबल्स के खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप में वीरवार को लड़कों के अंडर-12 के डबल्स फाइनल में अर्णव व मयन की जोड़ी ने हीत व देव की जोड़ी को 7-5, 10-8 से हराया। लड़कियाें के अंडर 12 आयु वर्ग के डबल्स के फाइनल में रीत अरोड़ा और निशा गर्ग की जोड़ी ने आशी और जानवी की जोड़ी को 6-1, 6-1 से मात दी।
विज्ञापन

वहीं, लड़काें के अंडर-12 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में मयन ने हीत खंडोरिया को 6-4, 6-1 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में अर्णव ने देव को 6-4, 6-4 से मात दी। लड़कियाें के अंडर-12 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जैसमीन कौर ने निशा गर्ग को 6-0, 6-1 से हराया। दूसरे मैच में मारया अग्रवाल ने रीत अरोड़ा को 6-4, 6-1 से मात दी। चैंपियनशिप के मुकाबले रूट्स टेनिस अकादमी जीरकपुर में खेले जा रहे हैं। इसमें ट्राइसिटी के टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें