फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट: सैन्य अभ्यास के दौरान रणजीत सागर झील में गिरा सैनिक, गोताखोर तलाश में जुटे

Tue, 04 Feb 2020 11:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान मंगलवार देर शाम एक सैनिक रणजीत सागर बांध झील में गिर गया। हादसे के बाद से सेना का बचाव दल सैनिक को ढूंढने के प्रयास में जुटा है। रात 10 बजे तक जवान के बारे में कोई पुख्ता सूचना नहीं मिल पाई थी। सेना और पुलिस के गोताखोर सैनिक को ढूंढने में जुटे थे। 

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों के अनुसार राजीव कुमार (23) पुत्र राम कृष्ण निवासी कुन्हा डाकखाना कुन्हा तहसील कार्सो जिला मंडी मामून कैंट स्थित 26 पंजाब रेजीमेंट में बतौर सिपाही तैनात था। वह तैराकी प्रशिक्षण के लिए रणजीत सागर झील में अपनी टीम के साथ आया हुआ था। शाम को अचानक उनकी नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह झील में डूब गया। 

सेना की गोताखोर टीम सिपाही को ढूंढ रही थी। थाना धार कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली है। पुलिस और सेना के गोताखोर लापता सिपाही राजीव कुमार को तलाश रहे हैं लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिल पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें