फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा में जल्द होंगी राज्य सूचना आयोग में नियुक्तियां, सरकार ने गवर्नर को भेजे तीन नाम

Tue, 11 Apr 2023 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य सूचना आयोग में आयुक्त और सदस्यों की नियुक्ति के लिए मीटिंग की गई थी। आयोग में तीन खाली पड़े पदों के लिए सरकार के पास 150 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इन आवेदनों में से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने स्क्रूटनी कर 9 नाम तय किए थे। 
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सीएम मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में जल्द ही राज्य सूचना आयोग में नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। सरकार की ओर से तीन नामों की अनुशंसा कर मंजूरी के लिए हरियाणा गवर्नर बंडारु दत्तात्रेय को भेज दिया गया है। जल्द ही इन नामों की सरकार की ओर से घोषणा की जाएगी। राज्य सूचना आयुक्त और सदस्यों के लिए 150 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala: मूसेवाला के Youtube पर 20M सब्सक्राइबर्स, भारत के पहले संगीत कलाकार जिसे मिली ये उपलब्धि

मंगलवार को दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में राज्य सूचना आयोग के सदंर्भ में मीटिंग बुलाई गई। बैठक में कमेटी के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के अलावा मुख्य सचिव संजीव कौशल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस मीटिंग में 3 नामों पर सहमति के बाद राजभवन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने दिए थे 9 नाम
बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि राज्य सूचना आयोग में आयुक्त और सदस्यों की नियुक्ति के लिए मीटिंग की गई थी। आयोग में तीन खाली पड़े पदों के लिए सरकार के पास 150 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इन आवेदनों में से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने स्क्रूटनी कर 9 नाम तय किए थे। इन 9 नामों में से 3 नामों की अनुशंसा कर मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास सरकार ने भेज दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें