पासपोर्ट सेवा केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में तीस मई को पासपोर्ट मेला लगेगा। इसका आयोजन रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ कर रहा है। इस मेले में आवेदकों के लिए एप्वाइंटमेंट खोल दिए गए हैं।
रीजनल पासपोर्ट अधिकारी राकेश अग्रवाल ने बताया कि इस मेले के दौरान फ्रेश, रि इश्यू और तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
आवेदकों को यहां रिसिप्ट (एआरएन शीट) लेकर आना आवश्यक है। पासपोर्ट की वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर इसके लिए आवेदन दिया जा सकता है। इस पासपोर्ट मेले में कोई वाक इन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।