फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, दो दिन का कोर्ट ने दिया समय

Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था, जिन्होंने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन
Salman Khan Firing Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग को लेकर उसकी मां की ओर से दाखिल याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हाईकोर्ट ने फरीदकोट के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को दो दिन में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिया है।

विज्ञापन


अनुज की मां रीता देवी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके बेटे की मुंबई पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। उसके बेटे की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। याची को पुलिस की कहानी पर विश्वास नहीं है। ऐसे में उसके बेटे का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने के आरोप में 32 साल के अनुज थापन को 26 अप्रैल मुंबई पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने कहा था कि थापन ने पुलिस लाॅकअप से सटे बाथरूम में आत्महत्या कर ली।

अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था, जिन्होंने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने अब दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दे दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट उनकी सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें