फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री के घर से लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित अभिनेत्री के घर से 6 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सुनील उर्फ सन्नी के पास से पुलिस ने कुछ सामान भी बरामद किया है। इसी ने सेक्टर-30 की मार्केट में अभिनेत्री के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 20 हजार रुपये भी निकाले थे।
विज्ञापन

पुलिस रविवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। इससे पहले मामले के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अदालत से चालक प्रेम उर्फ मोटू का रिमांड मांगा था, जिसे जज ने खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया। कोर्ट का कहना था कि मामले में अभी तक मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिनके पास लाखों की धनराशि है। केवल ऑटो चालक की गिरफ्तारी हो पाई है। पुलिस को दो लुटेरे अर्जुन उर्फ नेपाली व अर्जुन कुमार की तलाश है।
गौर हो कि 7 सितंबर को सेक्टर-27 में अभिनेत्री अलंकृता मकान में घुसकर तीन युवकों ने 6 लाख रुपये लूट लिए थे। पीड़िता ने बताया था कि 30 अगस्त को उनके घर फर्नीचर आया था। इन तीनों लुटेरों में से एक आरोपी फर्नीचर देने वाला था। इसके बाद पुलिस ने मोहाली स्थित फर्नीचर की दुकान पर आरोपी का रिकार्ड खंगाला। पता चला कि उसका नाम अर्जुन उर्फ नेपाली है और वह 15 दिन से दुकान पर काम कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि यह सभी आरोपी पिछले कई दिन से ऑटो में घूम रहे थे। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक की पहचान कर चालक को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें