फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा फैसला: पंजाब में आबादी के अनुसार तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट, अगले सत्र में पेश होगा विधेयक

Fri, 30 Jul 2021 02:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अनुसूचित जातियों की जनसंख्या देश में सबसे अधिक 31.94 प्रतिशत है। राज्य में अनुसूचित जातियों की आबादी के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक विकास के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बिल इस समुदाय के कल्याण को यकीनी बनाने के लिए उनकी सरकार के प्रयासों को बड़ा प्रोत्साहन देगा। 
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।

विज्ञापन

 
‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कल्याण और विकास (वित्तीय साधनों की योजनाबंदी, व्यवस्था और उपयोग) उप-आवंटन बिल -2021’ के जरिए सरकार अनुसूचित जातियों से जुड़े मामलों को लागू करने की संस्थागत विधि को अमल में लाने में समर्थ हो जाएगी। जब यह कानून विधानसभा में पास होगा तो इससे राज्य सरकार को अनुसूचित जातियां उप-योजना के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। 

निदेशालय का होगा गठन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जातियां उप-योजना के गठन के अलावा इसके कार्यान्वयन की निगरानी के लिए निदेशालय अनुसूचित जातियां उप-योजना नोडल एजेंसी होगा। राज्य के सालाना बजट अनुमानों को स्वीकृत के लिए पंजाब विधानसभा में सौंपने से पहले संबंधित अथॉरिटी प्रांतीय सालाना बजट के साथ-साथ अनुसूचित जातियां उप-योजना को भी मंजूरी देगी।
विज्ञापन


अनुसूचित जातियां उप-योजना के तहत फंड जारी करने के लिए एक ही विधि होगी और इस उद्देश्य के लिए वित्त विभाग नियंत्रण अथॉरिटी होगा। इसके अलावा अनुसूचित जातियां उप-योजना की प्रगति का जायजा और निगरानी का काम निर्धारित कमेटी की तरफ से प्रांतीय, जिला व ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक विभाग अनुसूचित जातियां उप-योजना को हर स्तर पर लागू करने में पारदर्शिता और जवाबदेही को यकीनी बनाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें